VIDEO: किसान के घर में भड़की आग, शादी के पैसे बचाने आग में कूदे मां-बेटी

ये वीडियो मुजफ्फरपुर का है जहां एक किसान के घर में भीषण आग लग गई. पीड़ित किसान रामसागर चौधरी ने बताया कि रात में अचानक आग लगने पर नींद खुली तो आनन फानन में किसी तरह जान बचाई. घटना कटरा के पहसौल की है. खबर है कि घर में लगभग 2 लाख रुपये बेटी की शादी के लिए इक्ट्ठा कर रखे थे जिसे बचाने की कोशिश में किसान की पत्नी और बेटी झुलस गए. घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अगलगी में किसान की एक दर्जन बकरियां भी जलकर मर गई. आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2OxeWVc

Comments

Popular posts from this blog

New story in Politics from Time: How to Spot Disinformation Around Election Day—And What to Do About It

New story in Politics from Time: GOP Lawmakers Urge Action After Russia-Afghanistan ‘Bounties’ Briefing