फिल्म प्रमोशन के लिए अभिमान नहीं प्रेम से काम लेना होगा ऋषि कपूर

फिल्म प्रमोशन के लिए मीडिया इंटरव्यूज में नहीं थी दिलचस्पी, तो पत्रकारों को ही दे डाली वार्निंग
बॉलीवुड में ऋषि कपूर न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते. ऐसा कई मौकों पर देखने को मिला है जब अपने बयान और गर्म दिमाग के चलते उन्होंने विवाद खड़ा किया है. हाल ही में फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के प्रमोशन करने पहुंचे ऋषि का एक बार फिर वही अंदाज मीडिया को देखने को मिला.
डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के लिए मीडिया इंटरव्यूज देने पहुंचे थे. वहां एक रूम में मीडिया से मुलाकात के बाद उन्हें अगले कमरे उनकी प्रतीक्षा कर रहे पत्रकारों के अगले समूह से मिलना था. तब उन्होंने मीडिया से कहा, "मेरे पास प्रत्येक पत्रकार से बात करने के लिए ताकत, धैर्य और हिम्मत नहीं है. असल में मुझे इंटरव्यू देने में कोई खुशी नहीं मिलती है. मैं आक्रामक हो जाउंगा, नारज हो जाउंगा और इंटरव्यू लेने वाले को पीट दूंगा.”
इसके बाद उन्होंने मीडिया को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. ऋषि ने कहा, “मुझे पता है कि आप लोग मुझसे वही पुराने प्रश्न पूछेंगे. अमिताभ बच्चन के साथ काम करना कैसा रहा? और आपने इस फिल्म को क्यों चुना? आदि. इसलिए एक ही चीज दोहराना मेरे लिए मुश्किल है. आपको लोगों को ध्यान में रखना चाहिए कि आप वही प्रश्न दोबारा न दोहराएं. साथ ही,  प्रश्न का उत्तर देते समय मुझे टोके नहीं क्योंकि फिर इससे मुझे इस वार्तालाप को जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी."
आगे ऋषि ने मीडिया को ये संकेत भी दिए कि उन्हें उनसे कोई खास उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. ऋषि ने कहा, "यदि आपको लगता है कि एक-एक के आधार पर मुझसे बात करने से आपको एक अच्छी कॉपी मिलेगी, तो आप दुखी होंगे. जब हमारे प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ पर बात करते हैं,  तो आप लोग इसके आधार पर ही लिखते हैं. मैं केवल एक बार जवाब दूंगा और आप लोग इसे अपनी कॉपी में लिख सकते हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से बात करना और भविष्य में भी ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं कभी भी आप लोगों को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू नहीं दूंगा."
इसमें कोई दोराय नहीं की भले ही वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म हो या फिर मीडिया से मुलाकात, ऋषि अपने तेवर दिखाने से जरा भी नहीं कतराते हैं. अब अगर उन्हें अपनी फिल्म को प्रमोट करना है तो उन्हें मीडिया के साथ सहकार्य भी करना होगा.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2JBTb33

Comments

Popular posts from this blog

New story in Politics from Time: GOP Lawmakers Urge Action After Russia-Afghanistan ‘Bounties’ Briefing

New story in Politics from Time: How to Spot Disinformation Around Election Day—And What to Do About It